PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के जरिए पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार साल में 6000 रुपये देती है।
इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में हर साल दिया जाता है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। वहीं,अक्तूबर महीने का आज तीसरा दिन है। ऐसे में सवाल उठाना लाजमी है कि क्या 24वीं किस्त इसी महीने खाते में आ सकती है या नहीं? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
क्या चार महीने का अंतराल पूरा हुआ?
- पीएम किसान योजना की लगभग सभी किस्तें आमतौर पर लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं
- पिछली किस्तों के समय में भी यह अंतर देखने को मिला है
- वहीं, 23वीं किस्त की बात करें, तो ये जून में जारी हुई थी
3 of 5
अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में अगली किस्त के लिए चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
- यही वजह है कि किसानों को उम्मीद है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी की जा सकती है
- अगर किस्त जारी होती है तो पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी
4 of 5
अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है 24वीं किस्त को लेकर अपडेट?
- माना जा रहा है अक्तूबर महीने में 24वीं किस्त आ सकती है
- हालांकि, अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है
- किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की तारीख बताई जाती है
5 of 5
अक्तूबर महीने में कब आएगी 24वीं किस्त?
- फोटो : pmkisan.gov.in
- मौजूदा समय में फिलहाल किस्त की तारीख नहीं बताई गई है
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी 24वीं किस्त को लेकर कोई अपडेट अभी नहीं है
- पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार तारीख बता सकती है