Mobile Charger Tips In Hindi: स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और जरूरी कामों तक के लिए होता है। ऐसे में फोन चार्ज करते समय बार-बार चार्जिंग बंद होना परेशानी बढ़ा सकता है। कई बार लोग बिना चेक किए नया चार्जर या केबल खरीद लेते हैं, जबकि वे भूल जाते हैं कि दिक्कत किसी और चीज में भी हो सकती है।
{"_id":"6ad9c5dc20796f57a10a6efd","slug":"mobile-charger-keeps-disconnecting-check-these-things-before-buying-a-new-one-2026-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: मोबाइल चार्जर बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है? नया चार्जर खरीदने से पहले ये 4 चीजें जरूर करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: मोबाइल चार्जर बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है? नया चार्जर खरीदने से पहले ये 4 चीजें जरूर करें चेक
Thu, 22 Oct 2026 01:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:44 PM IST
Mobile Charger Tips: मोबाइल चार्जर बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि चार्जर ही खराब हो
कई बार केबल, चार्जिंग पोर्ट या अन्य चीजों में गड़बड़ी भी इसकी वजह हो सकती है
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर की दिक्कत कैसे करें दूर?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
मोबाइल चार्जर की दिक्कत कैसे करें दूर?
- फोटो : Adobe Stock
क्या चार्जिंग केबल को चेक करें?
- चार्जिंग बार-बार बंद होने की एक वजह चार्जर की केबल का खराब होना भी हो सकता है
- केबल के दोनों सिरों पर लगे कनेक्टर ढीले होने, तार टूटने या बाहरी कवर कटने से बिजली की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती जिसकी वजह से चार्जिंग में दिकक्तें आ सकती हैं
- ऐसे में पूरा चार्जर नया लेने की जगह आप दूसरी केबल लगाकर चेक कर सकते हैं और ये पता लगा सकते हैं कि केबल खराब है या नहीं
- अगर सिर्फ केबल खराब है तो केबल बदलकर आप चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं
मोबाइल चार्जर की दिक्कत कैसे करें दूर?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल के चार्जिंग पोर्ट को कैसे चेक करें?
- फोन के चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा होने से कनेक्टर ठीक से नहीं लग पाता
- ऐसे में चार्जर थोड़ा हिलने पर चार्जिंग बंद हो सकती है
- इसलिए आप फोन को बंद करके पोर्ट के अंदर रोशनी से देख सकते हैं कि अंदर गंदगी है या नहीं
- आप इस गंदगी को मोबाइल शॉप से साफ करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर की दिक्कत कैसे करें दूर?
- फोटो : Adobe Stock
पावर सॉकेट बदलकर देखें
- कई बार दिक्कत चार्जर में नहीं होती, बल्कि बिजली के सॉकेट या एक्सटेंशन बोर्ड में होती है
- ढीला कनेक्शन होने पर चार्जिंग बीच-बीच में रुक सकती है
- इससे बचने के लिए आप सॉकेट बदलकर देखें और हो सकता है कि चार्जर सही हो, दिक्कत सॉकेट में हो
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर की दिक्कत कैसे करें दूर?
- फोटो : Adobe Stock
फोन को रीस्टार्ट कर सकते हैं
- कभी-कभी फोन के सॉफ्टवेयर में कुछ दिक्कत हो सकती है जिसकी वजह से चार्जिंग में दिक्कत आ सकती है
- इससे बचने के लिए या यूं कहें इसे ठीक करने के लिए आप मोबाइल को रीस्टार्ट कर सकते हैं
- रीस्टार्ट करने के बाद आप दोबारा चार्ज करेंगे तो कई बार ये दिक्कत ठीक हो जाती है और फोन ठीक से चार्ज होने लगता है