फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक फ्रॉड अलर्ट: गायब हो गई है चेकबुक तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है फ्रॉड

Wed, 26 Aug 2026 08:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 26 Aug 2026 08:01 PM IST
सार
Register For Event

Chequebook Stolen Prevention Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोगों का चेक बुक किन्हीं कारणों के गायब हो जाता है। कुछ लोग चेक बुक के गायब होने को गंभीरता से नहीं लेते हैं, मगर आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में यही समझते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Lost Chequebook Emergency Steps: What to Do Immediately to Avoid Financial Fraud
cheque book - फोटो : Amar Ujala

Lost Chequebook Emergency Action: बैंक चेकबुक का खो जाना या चोरी हो जाना एक बेहद गंभीर स्थिति है, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल करके कोई भी आपके बैंक खाते से गाढ़ी कमाई साफ कर सकता है। अगर आपकी चेकबुक घर, सफर या ऑफिस में कहीं गायब हो गई है, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें और न ही ढिलाई बरतें। खाली या साइन किए हुए चेक का फायदा उठाकर जालसाज फर्जी दस्तखत के जरिए बैंक से पैसे निकाल सकते हैं। 



ऐसे में वित्तीय नुकसान और बैंक फ्रॉड से बचने के लिए बिना एक मिनट गंवाए तुरंत कुछ बेहद जरूरी और कानूनी कदम उठाना बेहद आवश्यक है।

Lost Chequebook Emergency Steps: What to Do Immediately to Avoid Financial Fraud
तुरंत बैंक को सूचना देकर 'स्टॉप पेमेंट' करवाएं - फोटो : Adobe Stock

तुरंत बैंक को सूचना देकर 'स्टॉप पेमेंट' करवाएं

  • अपने बैंक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत फोन करें और सभी चेक लीफ पर भुगतान रोकने का अनुरोध करें।
  • आप अपने मोबाइल बैंकिंग एप या नेट बैंकिंग में लॉगिन करके 'चेक बुक सर्विसेज' सेक्शन में जाकर पूरी चेकबुक या गायब हुए चेक नंबरों का भुगतान तुरंत खुद भी रोक सकते हैं।
  • अगर ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो तुरंत अपनी बैंक होम ब्रांच जाकर लिखित में 'स्टॉप पेमेंट' का आवेदन जमा करें।
  • बैंक अधिकारी से स्टॉप पेमेंट की लिखित रसीद या एसएमएस के जरिए मिला कंफर्मेशन रेफरेंस नंबर संभालकर रखें।
Lost Chequebook Emergency Steps: What to Do Immediately to Avoid Financial Fraud
पुलिस थाने में एफआईआर या एनसीआर दर्ज कराएं - फोटो : Adobe Stock

पुलिस थाने में एफआईआर या एनसीआर दर्ज कराएं

  • चेकबुक चोरी होने या गायब होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाएं।
  • कई राज्यों में दस्तावेज गुम होने की 'लॉस्ट एंड फाउंड' शिकायत पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा होती है।
  • एफआईआर में इस बात का स्पष्ट जिक्र करें कि चेकबुक में कितने खाली चेक थे और क्या किसी चेक पर आपके हस्ताक्षर किए हुए थे।
  • पुलिस से मिली एफआईआर या एनसीआर की कॉपी की एक प्रति अपने बैंक में ले जाकर जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Chequebook Emergency Steps: What to Do Immediately to Avoid Financial Fraud
साइन किए हुए चेक गायब होने पर बरतें अतिरिक्त सावधानी - फोटो : Adobe Stock

साइन किए हुए चेक गायब होने पर बरतें अतिरिक्त सावधानी

  • अगर गायब हुई चेकबुक में किसी चेक पर आपके पहले से दस्तखत थे, तो बैंक को इसकी जानकारी प्राथमिकता के आधार पर दें।
  • वित्तीय धोखाधड़ी का जरा भी अंदेशा होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) या 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
  • अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट नियमित रूप से चेक करें और एसएमएस अलर्ट्स चालू रखें ताकि किसी भी संदिग्ध लेन-देन का तुरंत पता चल सके।
  • अगर जोखिम बहुत बड़ा लग रहा हो, तो बैंक से संपर्क करके अपने खाते से डेबिट ट्रांजेक्शन को कुछ समय के लिए होल्ड पर रखवा दें।
विज्ञापन
Lost Chequebook Emergency Steps: What to Do Immediately to Avoid Financial Fraud
भविष्य में चेकबुक फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
भविष्य में चेकबुक फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
  • गलती से भी खाली चेक पर अपने हस्ताक्षर करके कभी भी चेकबुक में न छोड़ें।
  • अपनी चेकबुक को हमेशा अलमारी या लॉकर जैसी सुरक्षित जगह पर रखें, जहां हर किसी की पहुंच न हो।
  • जब भी किसी को चेक काटकर दें, तो चेकबुक के अंत में दी गई रिकॉर्ड स्लिप पर चेक नंबर, तारीख और रकम का ब्योरा जरूर लिखें।
  • जब भी बैंक से नई चेकबुक के लिए आवेदन करें, तो ट्रैकिंग नंबर से नजर रखें कि कूरियर आपके अलावा किसी अनजान व्यक्ति के हाथ न लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed