{"_id":"6a844091822cbf4b230ead08","slug":"geyser-safety-tips-avoid-these-common-mistakes-while-using-a-geyser-in-winter-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Geyser Safety Tips: नहाते वक्त गीजर ऑन रखते हैं? तुरंत बंद करें, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Geyser Safety Tips: नहाते वक्त गीजर ऑन रखते हैं? तुरंत बंद करें, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी
Geyser Safety: गीजर बेहद काम का उपकरण है, लेकिन इसकी सुरक्षित उपयोग की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। सही तापमान रखें, समय पर बंद करें और सीजन शुरू होने से पहले जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन
1 of 5
गीजर से गर्म पानी लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने लगी है और ऐसे में गर्म पानी रोजमर्रा की जरूरत बन जाता है। नहाने से लेकर घर के दूसरे कामों तक के लिए लोग गीजर का सहारा लेते हैं। गीजर कुछ ही देर में पानी गर्म कर देता है, लेकिन सुविधा देने वाला यही उपकरण लापरवाही होने पर परेशानी की वजह भी बन सकता है। इसलिए गीजर इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गीजर इस्तेमाल करते हुए कौन सी गलतियां नहीं करनी है, जिससे पानी में करंट आए और आपके लिए परेशानी खड़ी हो जाए। आइए जानते हैं।
2 of 5
बाथरूम के लिए गीजर
- फोटो : AI
जरूरत से ज्यादा देर तक न छोड़ें ऑन
कई लोग पानी गर्म होने के बाद भी गीजर को बंद करना भूल जाते हैं और वह लंबे समय तक चलता रहता है। यह आदत नुकसानदेह साबित हो सकती है। गीजर को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक चालू रखने से हादसे का खतरा बढ़ सकता है और ब्लास्ट जैसी स्थिति भी बन सकती है। इसलिए पानी गर्म होने के बाद गीजर को बंद कर दें।
3 of 5
geyser गीजर
- फोटो : Adobe Stock
नहाते वक्त रखें बंद
घर में लगे ज्यादातर स्टोरेज गीजर पांच, दस, पंद्रह लीटर या उससे अधिक कैपेसिटी वाले होते हैं। इनमें पानी पहले से गर्म होकर जमा रहता है। ऐसे में नहाते समय गीजर को लगातार चालू रखने की जरूरत नहीं होती। बिजली में फ्लक्चुएशन होने पर करंट आने का खतरा हो सकता है। इसलिए नहाने से पहले गीजर बंद करना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
geyser गीजर
- फोटो : Adobe Stock
सस्ता देखकर न खरीदें गीजर
अगर नया गीजर खरीदने की तैयारी है तो सिर्फ कम कीमत देखकर फैसला न करें। किसी सर्टिफाइड कंपनी का गीजर लेना बेहतर रहता है। लोकल कंपनियां कई बार लागत कम करने के लिए जरूरी सेफ्टी फीचर्स से समझौता कर सकती हैं। ऐसे गीजर में खराबी आने की आशंका भी अधिक रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
geyser गीजर
- फोटो : Adobe Stock
सीजन शुरू होते ही करें जांच
अगर लंबे समय बाद गीजर दोबारा इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो सीधे ऑन न करें। सबसे पहले बिजली के कनेक्शन समेत गीजर की अच्छी तरह जांच कर लें। पहली बार इस्तेमाल से पहले उसकी सर्विसिंग कराना भी बेहतर रहेगा। साथ ही गीजर कितना गर्म हो रहा है इस पर नजर रखें। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तापमान 45-50 डिग्री के बीच रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।