फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: नौकरी करते हुए कितने पैसे जमा हुए PF खाते में? मोबाइल से ऐसे करें चेक

Tue, 02 Jun 2026 02:30 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 02 Jun 2026 02:30 PM IST
सार
Register For Event

PF Ka Balance Kaise Check Kare: आपको चेक करना है कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं और अपने मोबाइल पर ही पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
EPFO Balance Check: how to check your pf balance kaise check kare
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

EPFO Balance Check: कई लोग ऐसे हैं जो वर्षों से नौकरी तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं होता कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हैं। आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने आपके पीएफ के पैसे जमा कर भी रही है या नहीं?



आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करते रहना चाहिए ताकि, आपको पता रहे कि कंपनी हर महीन पीएफ के पैसे जमा कर रही है या नहीं, आपको सालाना मिलने वाला ब्याज मिल रहा है या नहीं और पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हुए हैं आदि। चलिए जानते हैं आप कैसे अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं...

EPFO Balance Check: how to check your pf balance kaise check kare
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस?

  • आप अपना पीएफ बैलैंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ की पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
  • यहां से आप अपना पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं
EPFO Balance Check: how to check your pf balance kaise check kare
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

पीएफ का बैलेंस चेक करने का प्रोसेस क्या है?

पहला स्टेप

  • पीएफ का बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पासबक वाले आधिकारिक लिंक https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
  • साथ में पासवर्ड भी भरें
  • फिर कैप्चा कोड़ भरें जो स्क्रीन पर दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Balance Check: how to check your pf balance kaise check kare
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको 'Sign In' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने डेशबोर्ड आएगा
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको पासबुक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपनी पासबुक दिखेगी
विज्ञापन
EPFO Balance Check: how to check your pf balance kaise check kare
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • ध्यान रहे अगर एक कंपनी से अधिक की पासबुक है, तो करंट कंपनी वाली मेंबर आईडी चुनें
  • इसके बाद आप नीचे अपनी पासबुक देख सकते हैं
  • इसमें आप जान सकते हैं कि आपके पीएफ में कुल कितना बैलेंस मोजूद है, हर महीने पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं, ब्याज मिल रहा है या नहीं आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed