Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Can a Landlord Enter a Tenant’s Room Without Notice Know all the information here
{"_id":"6a89248eda2d02cf5901b159","slug":"can-a-landlord-enter-a-tenant-s-room-without-notice-know-all-the-information-here-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rented Room Rules: मकान मालिक बिना सूचना किराएदार के कमरे में घुस सकता है या नहीं? जानें क्या कहता है नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Rented Room Rules: मकान मालिक बिना सूचना किराएदार के कमरे में घुस सकता है या नहीं? जानें क्या कहता है नियम
Landlord Enter a Tenant’s Room: मकान का मालिक होने का मतलब यह नहीं कि वह किराए पर दिए कमरे में जब चाहे दाखिल हो सकता है। किराएदार को भी अपने रहने की जगह पर निजता और शांतिपूर्वक रहने का अधिकार है। कई राज्यों के किरायेदारी कानूनों में मकान मालिक के प्रवेश के लिए पहले से सूचना देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
1 of 5
किराए का घर है तो मालिक की मनमानी नहीं चलेगी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए एक सवाल अक्सर परेशानी खड़ी करता है।आखिर मकान मालिक बिना बताए कमरे में आ सकता है या नहीं? कई बार मकान मालिक यह सोचकर सीधे कमरे में पहुंच जाते हैं कि घर उनका है। लेकिन किराया देने के बाद उस जगह पर रहने वाले किराएदार की निजता भी मायने रखती है। ऐसे में मालिक हर बार अपनी मर्जी से कमरे में दाखिल नहीं हो सकता। तो आज की इस खबर में हम आपको इन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
किराए का घर है तो मालिक की मनमानी नहीं चलेगी
- फोटो : Freepik
सिर्फ मालिक होने से नहीं मिल जाता खुली एंट्री का अधिकार
किराए पर मकान देने के बाद मकान मालिक के अधिकारों के साथ किराएदार के अधिकार भी जुड़े होते हैं। मॉडल टेनेंसी एक्ट, 2021 में किराए के परिसर में प्रवेश को लेकर साफ नियम दिए गए हैं। हालांकि यह कानून पूरे देश में अपने आप लागू होने वाला एक समान केंद्रीय किराया कानून नहीं है; अलग-अलग राज्यों के अपने नियम हो सकते हैं। इसलिए किराया समझौते और संबंधित राज्य के कानून को भी देखना जरूरी है।
3 of 5
किराए का घर है तो मालिक की मनमानी नहीं चलेगी
- फोटो : Freepik
कब कर सकता है मकान मालिक कमरे में प्रवेश?
मॉडल टेनेंसी एक्ट के मुताबिक, मकान मालिक या प्रॉपर्टी मैनेजर को किराएदार को कम से कम 24 घंटे पहले लिखित या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सूचना देनी चाहिए। इस सूचना में प्रवेश की तारीख, समय और वजह बताना जरूरी है। प्रवेश मरम्मत, जरूरी जांच या किराया समझौते में तय किसी उचित कारण से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किराए का घर है तो मालिक की मनमानी नहीं चलेगी
- फोटो : FreePik
बिना बताए आने की छूट कब है?
अगर मकान में आग, बाढ़, भूकंप या किसी दूसरी गंभीर आपात स्थिति जैसी परिस्थिति हो, तो बिना पहले सूचना दिए प्रवेश किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मकान को नुकसान से बचाना प्राथमिकता होती है।
विज्ञापन
5 of 5
किराए का घर है तो मालिक की मनमानी नहीं चलेगी
- फोटो : Amar Ujala
किराएदार क्या कर सकता है?
अगर मकान मालिक बार-बार बिना सूचना कमरे में आने की कोशिश करता है, तो किराएदार को सबसे पहले किराया समझौता देखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर उससे लिखित में बात करके आगे से पहले सूचना देने को कहा जा सकता है। विवाद बढ़ने पर संबंधित राज्य के किराया कानून और उपलब्ध कानूनी उपायों की मदद ली जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।