फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके आधार का कहीं चोरी-छिपे तो नहीं हो रहा इस्तेमाल? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें पूरी सच्चाई

Mon, 31 Aug 2026 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Aug 2026 11:09 AM IST
सार
Register For Event

Aadhaar Authentication History: आधार का इस्तेमाल आपकी जानकारी के बिना तो नहीं हो रहा, इसकी जांच Aadhaar Authentication History के जरिए की जा सकती है। इसमें पिछले 6 महीनों के ऑथेंटिकेशन रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं। संदिग्ध एंट्री मिलने पर 1947 पर शिकायत करें और Biometric Lock फीचर का इस्तेमाल करें।
 

विज्ञापन
Aadhaar Authentication History How to Check If Your Aadhaar Is Being Misused
आधार की फोटोकॉपी छोड़ना पड़ सकता है भारी - फोटो : AI

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान से जुड़ा एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर नया सिम कार्ड लेने और कई सरकारी व निजी सेवाओं का लाभ उठाने तक आधार की जरूरत पड़ती है। हालांकि, जितनी तेजी से इसका इस्तेमाल बढ़ा है, उतनी ही चिंता इसके गलत इस्तेमाल और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को लेकर भी बढ़ी है। कई लोग अनजाने में अपनी आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी दुकान पर छोड़ देते हैं या बिना पूरी जानकारी के किसी प्लेटफॉर्म पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करा देते हैं। ऐसी लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आपको भी कभी यह शक हो कि आपके आधार नंबर का इस्तेमाल आपकी जानकारी के बिना किया गया है तो आप इसकी जांच खुद कर सकते हैं। इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध है।

Aadhaar Authentication History How to Check If Your Aadhaar Is Being Misused
आधार की फोटोकॉपी छोड़ना पड़ सकता है भारी - फोटो : AI

क्या है Aadhaar Authentication History?
जब आप किसी सेवा के लिए आधार का इस्तेमाल करते हैं और ओटीपी, फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करते हैं तो उसकी जानकारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI के सिस्टम में रिकॉर्ड हो जाती है। इस डिजिटल रिकॉर्ड को Aadhaar Authentication History कहा जाता है। इसके जरिए पिछले 6 महीनों के दौरान हुए आधार ऑथेंटिकेशन प्रयासों की जानकारी देखी जा सकती है। हिस्ट्री में यह पता लगाया जा सकता है कि आधार का सत्यापन किस तारीख, किस समय और किस माध्यम से किया गया था। अगर कोई ऐसा ऑथेंटिकेशन दिखाई दे, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है तो आप संदिग्ध गतिविधि की पहचान कर सकते हैं।

Aadhaar Authentication History How to Check If Your Aadhaar Is Being Misused
आधार की फोटोकॉपी छोड़ना पड़ सकता है भारी - फोटो : Amar Ujala

mAadhaar ऐप से ऐसे देखें आधार की हिस्ट्री
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आधिकारिक mAadhaar App डाउनलोड करें। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। सुरक्षित एक्सेस के लिए 4 अंकों का गोपनीय पिन बनाएं। अब ऐप में My Aadhaar विकल्प पर जाएं और अपना 4 अंकों का पिन दर्ज करें। इसके बाद Security टैब में Aadhaar Authentication History का विकल्प चुनें। यहां आप अपनी जरूरत के अनुसार तारीख या समय अवधि चुनकर ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Authentication History How to Check If Your Aadhaar Is Being Misused
आधार की फोटोकॉपी छोड़ना पड़ सकता है भारी - फोटो : Amar Ujala

संदिग्ध एंट्री मिले तो तुरंत उठाएं ये कदम
अगर हिस्ट्री में कोई ऐसा ट्रांजैक्शन या वेरिफिकेशन नजर आए, जो आपने नहीं किया है तो इसे नजरअंदाज न करें। सबसे पहले UIDAI के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर संपर्क कर संदिग्ध गतिविधि की शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा mAadhaar ऐप में मौजूद Biometric Lock फीचर का इस्तेमाल करके अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को लॉक किया जा सकता है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उनका इस्तेमाल न कर सके। अपनी जानकारी की सुरक्षा के लिए समय-समय पर आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करते रहना भी जरूरी है।

तत्काल टिकट के लिए कट गए पैसे और बुकिंग हो गई फेल; जानिए रेलवे कब लौटाएगा रकम

जानना जरूरी: सितंबर में बैंकों की 13 छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब बंद हैं बैंक-कब खुले रहेंगे; देखें लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed