काम की बात: अब बिना आपकी परमिशन के कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खोल पाएगा व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए क्या है ट्रिक

दुनिया भर में व्हाट्सएप के पास 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। भारत ही नहीं बल्कि विश्व के बाकी देशों में भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हाट्सएप का किया जाता है। अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर व्हाट्सएप समय समय पर कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इस प्लेटफॉर्म पर आपके द्वारा भेजे गए संदेश एंड टू एंड एनक्रिप्टेड रहते हैं, उस मैसेज को कोई दूसरा इंसान नहीं पढ़ सकता है। हालांकि कई बार कोई दूसरा व्यक्ति हमारी बिना जानकारी के हमारे फोन में व्हाट्सएप को ओपन कर देता है। ऐसे में हमारे प्राइवेट मैसेज लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मोबाइल फोन की एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप एप्लिकेशन को लॉक कर सकते हैं। व्हाट्सएप को मोबाइल फोन पर लॉक करना काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में -

व्हाट्सएप को लॉक करने के लिए आप अपने फोन के इनबिल्ट लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से कोई दूसरा व्यक्ति आपके व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन नहीं कर पाएगा।

इस प्रोसेस में सबसे पहले आपको सेटिंग्स को ओपन करना होगा। उसके बाद प्राइवेसी के विकल्प का चयन करना है। प्राइवेसी सेटिंग्स में आपको ऐप लॉक का ऑप्शन मिलेगा।