काम की बात: टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भी आप डिलीट कर सकते हैं व्हाट्सएप मैसेज, जानिए क्या है ट्रिक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 18 Oct 2021 10:32 AM IST
Whatsapp tips and tricks how to delete whatsapp message after time limit is over know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कई मर्तबा हम गलती से व्हाट्सएप पर किसी दूसरे व्यक्ति को गलत मैसेज भेज देते हैं। वहीं व्हाट्सएप पर मौजूद Delete for everyone फीचर हमको उस मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है। हालांकि इस फीचर की टाइम लिमिट केवल 1 घंटे की होती है। अगर आप किसी को गलती से कोई मैसेज भेज दिए हैं, तो आप उसको केवल 1 घंटे के भीतर ही Delete for Everyone कर सकते हैं। एक घंटे के बाद वह मैसेज आपके एंड से ही डिलीट होगा। आप उसे दूसरे व्यक्ति के फोन से डिलीट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप टाइम लिमिट के बाद भी व्हाट्सएप मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। आगे हम आपको कुछ स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप दूसरे व्यक्ति के व्हाट्सएप पर गलती से भेजे गए मैसेज को टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भी डिलीट कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इन स्टेप्स को फॉलो करके आप टाइम लिमिट ओवर होने के बाद भी डिलीट कर सकते हैं व्हाट्सएप मैसेज

    इसके लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप अकाउंट को खोल कर उस चैट पर जाना होगा, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।आपके द्वारा भेजे गए उस मैसेज की तारीख और समय को नोट करें।इस प्रक्रिया को करने के बाद अपने मोबाइल डेटा और वाईफाई को बंद कर लें। इसके अलावा अपने फोन पर फ्लाइट मोड को इनेबल कर दें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अब आपको सेटिंग में जाकर एप्स में जाना होगा। वहां पर व्हाट्सएप का चयन करें और Force close के ऑप्शन पर आपको टैप करना है।इसे करने के बाद अपने मोबाइल की फोन और तारीख को बदल दें और use network provided time को बंद करें।इसके बाद आपको अपने फोन में उस तारीख और समय को दर्ज करना है, जो कि मैसेज भेजते वक्त 1 घंटे के भीतर का हो।