काम की बात: अगर एनरोलमेंट सेंटर पर आधार अपडेट के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो ऐसे करें शिकायत

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए हमें इसकी जरूरत पड़ती है। आज लगभग हर महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इसकी मांग की जाती है। ऐसे में इसकी काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है। कई मर्तबा आधार कार्ड में डेमोग्राफिक या बायोमेट्रिक गलतियों के चलते हमारे कई जरूरी काम रुक जाते हैं। इस कारण हमको काफी नुकसान होता है। वहीं समय की जो बर्बादी होती है वो अलग। ऐसे में हमको आधार अपडेट कराने के लिए इनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता है। कई बार एनरोलममेंट सेटंर में नियुक्त कर्मचारी लोगों की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर आधार अपडेट के लिए तय की गई फीस से ज्यादा पैसे वसूलते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आधार के डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये चार्ज किया जाता है। अगर आपके आस-पास भी नामांकन केंद्र पर नियुक्त कर्मचारी आधार अपडेट पर तय की गई फीस से ज्यादा पैसा लेता है, तो आप उसकी शिकायत UIDAI से कर सकते हैं।

आप टोल फ्री नंबर 1947 पर ग्राहक अधिकारी से बात करके अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप uidai की ऑफिशियल वेबसाइट resident.uidai.gov.in/file-complaint विजिट करके भी अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

अगर आप शिकायत दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन विकल्प का सहारा लेते हैं, तो आपको सबसे पहले resident.uidai.gov.in/file-complaint वेबसाइट पर विजिट करना होगा।यहां आपको अपने EID नंबर के साथ तारीख और समय को दर्ज करना है।इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर को फिल करना होगा।