Aadhaar Card Update: आधार कार्ड से जुड़े इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो उठानी पड़ सकती हैं दिक्कतें

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 24 Nov 2021 05:02 PM IST
UIDAI Aadhaar card correction rules know all details about this
Aadhar card correction rule - फोटो : iStock

    आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इसकी जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा कई निजी क्षेत्रों से जुड़े कामों को करवाने के लिए भी इसकी आवश्यकता हमको पड़ती है। आधार कार्ड के बिना आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। आधार आपकी पहचान का प्रमाण है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि कई लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता, लिंग और जन्मतिथि की गलतियां हो जाती हैं, जिसे ठीक करवाने के लिए उनको आधार कार्ड के नामांकन केंद्र पर जाना होता है। अगर आपके आधार कार्ड में भी कुछ गलती हुई है, जिसे आप ठीक करवाने चाहते हैं, तो ऐसे में आपको आधार कार्ड करेक्शन को लेकर कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में आप अपने नाम, पता, जन्म तिथि और जेंडर का कितनी बार करेक्शन करवा सकते हैं?

    Aadhar card correction rule
    Aadhar card correction rule - फोटो : iStock

    आधार कार्ड में आप अपने नाम को केवल 2 बार ही बदलवा सकते हैं। अगर आपकी आधार कार्ड पर जन्म तिथि गलत अंकित हुई है, तो उसे आप 1 बार ही ठीक करवा सकते हैं। इसके बाद उसको बदला नहीं जाएगा।

    Aadhar card correction rule
    Aadhar card correction rule - फोटो : iStock

    आधार कार्ड में एड्रेस को कितनी बार भी बदला जा सकता है। इसकी कोई लिमिट तय नहीं की गई है। बात अगर जेंडर की करें तो जन्मतिथि की तरह ही इसे भी आप केवल 1 बार ही बदल सकते हैं।