शर्त लगा लो! iPhone के ये ट्रिक शायद ही जानते होंगे आप

आपमें से कई लोगों के पास आईफोन होगा और कई लोग आईफोन खरीदना चाहते होंगे। अब आईफोन आपके पास है तो आप चलाना भी जानते होंगे और आपका आईफोन क्या-क्या कर सकता है, यह भी आप जानते होंगे। तो चलिए देखते हैं क्या-क्या कर सकता है आपका आईफोन ?

वीडियो रिकॉर्डिंग के समय फोटो क्लिक
आप शायद ही जानते होंगे कि आप अपने आईफोन से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ फोटो भी क्लिक कर सकते हैं। दरअसल आप जब वीडियो शूट करते हैं उस समय आपको कैमरे का बटन भी दिखता है, उस पर क्लिक करके आप फोटो क्लिक कर सकते हैं।

बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं
अपने आईफोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करके आप अपनी बैटरी बचा सकते हैं। जैसे- जरूरत ना होने पर वाई-फाई को ऑफ करना, लोकेशन को ऑफ करना, ऑटो ब्राइटनेस करना।