कहीं आपके स्मार्टफोन में वायरस तो नहीं, इस तरह हटाएं वायरस

कनिष्क कश्यप, टेक एक्सपर्ट
Fri, 05 Aug 2016 10:01 AM IST
How to remove virus from Android phone

    स्मार्टफोन पर ब्राउजिंग, डाउनलोडिंग ज्यादातर यूजर करते हैं। फाइल शेयरिंग भी कर ही लेते हैं, ऐसे में बिना हमारी जानकारी के हमारा फोन वायरस का शिकार हो जाता है। फोन में वायरस आने के बाद फोन सही से काम नहीं करता, फोन का मिजाज बदल जाता है, कभी उसकी स्पीड स्लो हो जाती है कभी फास्ट हो जाती है। ऐप खोलने पर एड दिखने लगते हैं। बार-बार इंटरनेट अपडेट करने के लिए फोन इशारा करने लगता है। आपके फोन में वायरस है या नहीं कुछ आसान से टिप्स से आप खुद जान सकते हैं।

    कहीं आपके स्मार्टफोन में वायरस तो नहीं, इस तरह हटाएं वायरस

    अपने स्मार्टफोन को सेफ मोड पर रीबूट करें, ऐसा करने से आपके फोन में चल रहे थर्ड पार्टी ऐप्स और जो वायरस रन कर रहे होते हैं, वो डायरेक्ट बंद हो जाते हैं। कुछ फोन्स में यह ऑप्सन पावर बटन को कुछ देर दबाकर रखने से आता है।

    कहीं आपके स्मार्टफोन में वायरस तो नहीं, इस तरह हटाएं वायरस

    स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करने पर फोन की डिवाइस सेटिंग ऑप्सन में जाएं। आपको यहां ऐसे ऐप्स नजर आएंगे, जो आपके फोन में इंस्टाल हैं साथ ही वायरस भी रन करते दिख जाएंगे। वायरस नजर आ जाए तो इसे अन्‍इंस्टॉल कर दें। कुछ वायरस ऐसे होते हैं, जिनमें अन्‍इंस्टाल का ऑप्सन नहीं होता।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें