Geyser Tips: सर्दियों में गीजर चलाने के बाद भी बचेगी बिजली, 99% लोग नहीं जानते सही टेंप्रेचर सेटिंग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 01 Dec 2025 02:42 PM IST
सार

Geyser Temperature Settings:

सर्दियों में गीजर का ज्यादा इस्तेमाल बिजली बिल बढ़ा देता है। लेकिन गीजर में सही टेंप्रेचर सेट कर आप सर्दियों में हजारों रुपये की बिजली बचा सकते हैं। यहां हम आपको गीजर की सही टेंप्रेचर सेटिंग बता रहे हैं।

geyser optimal temperature setting for electricity saving tips for winter guide
गीजर - फोटो : AI

    सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। गर्म पानी की जरूरत के चलते सुबह से लेकर शाम तक, गीजर कई घंटे ऑन रहता है। लगातार यूज होने के वजह से बिजली का बिल अचानक बढ़ जाता है, खासकर उन घरों में जहां पुराना गीजर चलता है या जहां उपयोग का तरीका सही नहीं होता। लोग अक्सर गीजर में गलत तापमान सेट करते हैं या ऐसी गलतियां करते हैं जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। अगर सही तरीके से गीजर चलाया जाए, तो ठंड में भी बिजली बिल पर 20–30% तक बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में गीजर कैसे चलाएं ताकि बिजली बिल कम आए।

    कितनी बिजली खाता है गीजर
    कितनी बिजली खाता है गीजर - फोटो : Adobe Stock

    कितनी बिजली खा जाता है गीजर? (Geyser Power Consumption)

    सर्दियों के दौरान कई घरों में गीजर लगातार ऑन रहता है। आमतौर पर घरों में 3KVA के गीजर लगाए जाते हैं, जो एक घंटे में तकरीबन 3 यूनिट बिजली की खपत करता है। अगर आप दिनभर में गीजर तीन से चार घंटे भी ऑन रखते हैं तो ये 12 यूनिट बिजली खा जाता है। यानी महीनेभर में 360 यूनिट बिजली सिर्फ गीजर चलाने में ही खप जाती है। अगर बिजली का रेट 7 रुपये प्रति यूनिट है, तो मान लीजिए कि सिर्फ गीजर चलाने से 2,500 रुपये का बिल आ जाता है।

    टेंप्रेचर सेटिंग बदल कर बचा सकते हैं बिजली बिल
    टेंप्रेचर सेटिंग बदल कर बचा सकते हैं बिजली बिल - फोटो : Adobe Stock

    टेंप्रेचर सेटिंग बदल कर बचा सकते हैं बिजली बिल (Change Geyser Temperature Setting)

    लोग अक्सर तुरंत पानी गर्म करने के लिए गीजर को फुल टेंप्रेचर में चला देते हैं। इससे गीजर बेवजह ज्यादा बिजली की खपत करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमें नहाने के लिए केवल 37-40 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी की जरूरत होती है। यानी पानी को ज्यादा गर्म करना बिजली की बर्बादी है।