iPhone X वालों को हो रही हैं ये दिक्कतें, खरीदने से पहले आप भी जानें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Nov 2017 05:36 PM IST
 Apple iPhone X users facing these problems
iphone x

    Apple का नया iPhone X बाजार में खूब धूम मचा रहा है। इस फोन की इंतनी डिमांड है कि कई यूजर्स को खाली हाथ भी लौटना पड़ा रहा है। वहीं दूसरे ओर iPhone X यूजर्स को फोन में कई सारी दिक्कतें का सामना भी करना पड़ा रहा है। आइए जानते हैं कि आईफोन x में क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं?

    iPhone X issue
    iPhone X issue

    ग्रीन लाइन

    कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोन में फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया ऐप यूज करने के दौरान डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में ग्रीन लाइन फोन के लेफ्ट हैंड साइड में आ रही है।

    iPhone X वालों को हो रही हैं ये दिक्कतें, खरीदने से पहले आप भी जानें

    GPS में दिक्कत

    एप्पल को ऐसी कई सारी शिकायतें मिलीं हैं जिनमें फोन के GPS की सटीकता में गड़बड़ी बताई गई है। यहां तक की कई बार लोकेशन को ऑन-ऑफ करने पर भी सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है।

    और पढ़ें...