Realme Days Sale: स्मार्टफोन के साथ मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में वैलेंटाइन के मौके पर 'You and Realme Days' सेल का आयोजन किया है जो 4 फरवरी से लेकर 7 फरवरी 2019 तक चलेगा। Realme Days Sale में रियलमी के स्मार्टफोन पर अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर डिस्काउंट के अलावा कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

सबसे पहले ऑफर्स की बात करें तो इसके लिए कंपनी ने मोबिक्विक से साझेदारी की है। यदि आप फोन खरीदते हैं और मोबिक्विक वॉलेट के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसके अलावा रियलमी यू1 स्मार्टफोन के साथ कंपनी ईयरबड्स दे रही है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे, 3 बजे और शाम को 5 बजे इस फोन को खरीदना होगा।