Work Frome Home: अगर कर रहे हैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 28 Mar 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Work Frome Home video calling tips for you in hindi
video call - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हैं, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से पूरी ऑनलाइन वीडियो मीटिंग खराब हो जाती है। तो आज हम आपको खास टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने से पहले ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    video calling
    video calling - फोटो : demo pic

    वीडियो मीटिंग में रहे म्यूट

    आमतौर पर लोग जब ग्रुप वीडियो मीटिंग में शामिल होते हैं, तो अपने डिवाइस का माइक्रोफोन म्यूट करना भूल जाते हैं। इससे मीटिंग में आसपास का शोर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल हैंगआउट जैसे प्लेटफॉर्म पर माइक्रोफोन म्यूट करने की सुविधा मिलती है। अब आप जब भी ऑनलाइन मीटिंग के लिए जाए, तो सबसे पहले अपना माइक्रोफोन म्यूट कर दें। जैसे ही आपके बोलने की बारी आए, तो माइक्रोफोन ऑन करें।

    Video Call
    Video Call - फोटो : demo pic

    वीडियो कॉल से पहले सेटअप चेक करें

    वीडियो कॉल के लिए सबसे जरूरी है कॉल की क्वालिटी। तो वीडियो कॉल करने से पहले एक टेस्ट रन जरूर करें, जिससे आप सामने आई खामियों को ठीक कर सकेंगे। साथ ही जिस कमरे में आप बैठे है, उसकी लाइटिंग और कैमरा एंगल को सेट करें, जिससे आपका चेहरा साफ नजर आ सके। साथ ही आपको बैकग्राउंड का भी खास ख्याल रखना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें