WiFi: घर में कछुए जैसी है वाई-फाई की स्पीड, तो राउटर के आसपास रखी इन चीजें को तुरंत हटाएं

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 11 Sep 2025 02:19 PM IST
सार

अगर घर में वाई-फाई होते हुए भी इंटरनेट बार-बार कटता है या स्पीड धीमी रहती है, तो वजह कंपनी नहीं बल्कि राउटर के आसपास रखी कुछ आम चीजें हो सकती हैं। जानिए कौन-सी चीजें आपके इंटरनेट की रफ्तार को बिगाड़ रही हैं।

विज्ञापन
wifi slow speed these things can block signals remove around router
WIFI Router - फोटो : अमर उजाला

    आजकल हर घर में वाई-फाई राउटर होता है, लेकिन इसके बावजूद इंटरनेट स्पीड को लेकर शिकायतें बनी रहती हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग में रुकावट, वेबपेज खुलने में देरी और बार-बार नेटवर्क डिसकनेक्ट होना आम समस्या बन गई है। कई बार लोग इसे कंपनी की खराब सर्विस मान लेते हैं, लेकिन असल वजह घर के अंदर राउटर की गलत जगह और उसके पास रखी चीजें भी हो सकती हैं।

    Wi-Fi
    Wi-Fi - फोटो : अमर उजाला

    शीशा और धातु: सिग्नल का बड़ा दुश्मन

    वाई-फाई रेडियो वेव्स पर काम करता है। अगर राउटर के पास बड़े शीशे लगे हों तो सिग्नल रिफ्लेक्ट होकर दिशा बदल सकते हैं और कवरेज घट जाती है। इसी तरह मेटल (लोहा-स्टील) भी रेडियो वेव्स को रोक देता है, जिससे नेटवर्क कमजोर हो जाता है। इसलिए राउटर को कभी भी शीशे या धातु की वस्तुओं के पास नहीं रखना चाहिए।

    ब्लूटूथ डिवाइस से इंटरफेरेंस
    ब्लूटूथ डिवाइस से इंटरफेरेंस - फोटो : अमर उजाला

    ब्लूटूथ डिवाइस से इंटरफेरेंस

    स्पीकर, माउस, कीबोर्ड जैसे ब्लूटूथ डिवाइस भी वाई-फाई को प्रभावित करते हैं। दरअसल, ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों ही 2.4 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर चलते हैं। ऐसे में इंटरफेरेंस बढ़ जाता है और इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। बेहतर होगा कि ब्लूटूथ गैजेट्स को राउटर से दूरी पर रखा जाए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें