Valentine Day पर महबूबा को दें ये 7 खास गैजेट, बन जाएगी बात

प्यार-मोहब्बत का सप्ताह शुरू हो गया है। बाजार में गुलाब के फूल सज गए हैं। इस सप्ताह किसी को अपना प्यार मिलेगा तो कोई इस बार भी सिंगल रह जाएगा। वैलेंटाइन में गिफ्ट की अपनी एक खास जगह है, क्योंकि लड़कियों को गिफ्ट लेने और गिफ्ट पैकेट खोलने में बहुत आनंद आता है तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको 7 गैजेट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप उन्हें देकर खुश कर सकते हैं जिन्हें आप हमेशा के लिए अपना बनाना चाहते हैं।

डिजिटल बॉडी वेट मशीन
लड़कियां अपने फीगर को लेकर बड़ी सजग रहती हैं। आपने कई बार देखा भी होगा कि वे खुद से बातें करते हुए पूछती हैं, 'कहीं मैं मोटी तो नहीं हो गई?' ऐसे में आप किसी भी ऑनलान शॉपिंग साइट से डिजिटल बॉडी वेट मशीन खरीदकर दे सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये है।

स्मार्टवॉच
लड़कियों को घड़ियां भी बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में जब बात गैजेट की हो रही है तो आप अपनी मोहब्बत को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। उन्हें काफी पसंद आएगी। स्मार्टवॉच आपको 1 हजार रुपये से लेकर 35 हजार तक की रेंज में मिल जाएंगे।