इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 29 Apr 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
top Technology News Of This Week

    23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

    इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

    जेन का 4जी स्मार्टफोन

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने नया बजट स्मार्टफोन एडमायर मेटल लॉन्च किया है। इस घरेलू स्मार्टफोन की कीमत 5,749 रुपये है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। जेन के इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले लगा है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के सुरक्षित किया गया है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा है। फोन 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है। फोन के स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

    फेसबुक लाइट

    फेसबुक ने मैसेंजर के लाइट वर्जन को वैश्विक तौर पर बढ़ाने का ऐलान किया है। फेसबुक का ये ऐप मैसेंजर का लो बैंडविड्थ वर्जन है, जिसे खास तौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करने के लिए बनाया गया है। फेसबुक मैसेंजर लाइट ऐप कम मेमोरी और प्रोसेसिंग पावर पर काम करता है। कंपनी ने इस ऐप को 132 देशों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसका मतलब है कि फेसबुक के लो वर्जन का अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें