स्मार्टफोन बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी निजी फोटो और वीडियो लीक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jul 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Tips to do before selling your smartphone otherwise your private photos and videos will be leaked
android smartphone

    तेजी से बदलती तकनीक के इस दौर में लोगों को अपने नए डिवाइस कुछ समय के बाद पुराने लगने लगते हैं। इस ही कारण वह अपने स्मार्टफोन को बाजार में मौजूद ओएलएक्स और कैशीफाई जैसी वेबसाइट के जरिए बेच देते हैं। लेकिन कई बार लोग मोबाइल बेचते समय केवल सिम कार्ड निकाल लेते हैं और जरूरी आईडी लॉग-आउट करना भूल जाते हैं। ऐसे में उनके निजी डाटा पर लीक होने का खतरा मंडराता रहता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो स्मार्टफोन बेचते समय आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    smartphone
    smartphone - फोटो : pexels

    स्मार्टफोन को फैक्टरी रीसेट करें

    स्मार्टफोन सेल करने से पहले फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जाकर आईडी लॉग-आउट जरूर करें। इसके बाद फोन को फैक्ट्री रीसेट करना होगा। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट के ऑप्शन को चुनना पड़ेगा। अब आपको रीसेट फोन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने से सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

    GMail
    GMail - फोटो : सोशल मीडिया

    फोन में से गूगल लॉग आउट करें

    मोबाइल बेचने से पहले गूगल आईडी लॉग आउट करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपका बैंक अकाउंट जुड़ा होता है। लॉग आउट करने के लिए आपको यूजर एंड अकाउंट्स के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘रिमूव’ का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें। इस तरह से आपका अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें