iPhone के इन 8 मॉडल्स में मिलेगा iOS 11 अपडेट

वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 में एप्पल ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 को लॉन्च कर दिया है। इस नए ios 11 में कई सारे नए शानदार फीचर दिए गए हैं। नए आईओएस का डेवलपर प्री-व्यू रिलीज कर दिया है, जबकि साल के अंत तक इसे सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। तो आइए आईफोन के उन मॉडल्स पर नजर डालते हैं जिनमें आईओएस 11 का अपडेट मिलेगा।

आईफोन 5एस
साल 2013 में आईओएस 7 के साथ लॉन्च हुए आईफोन 5एस आईओएस 11 अपडेट मिलने वाले फोन की लिस्ट में सबसे पहले है। इस फोन में 4 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में ए7 चिपसेट, 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

आईफोन 6
आईओएस 11 का अपडेट आईफोन 6 में भी मिलेगा। आईफोन 6 साल 2014 में आईओएस 8 के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले और ए8 चिपसेट है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।