इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की तमाम बड़ी खबरों पर एक नजर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Jun 2017 06:09 PM IST
technology news this week from 4 jun to 10 jun 2017
Tech news - फोटो : The Worldly

    इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की खबरों में आपका स्वागत है। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस बार भी हम आपके लिए लेकर आए हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया की बड़ी खबरें। तो आइए देखते हैं इस 4 जून से 10 जून तक टेक वर्ल्ड में क्या हुआ?

    Oppo R11 Plus
    Oppo R11 Plus

    6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो R11 प्लस

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने दो नए फोन आर11 और आर11 प्लस को चीन में लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री इसी महीने से चीन में शुरू होगी। आर11 प्लस में 6 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, 4000mAh की बैटरी, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 20 मेगापिक्सल और दूसरा 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

    homepods
    homepods

    Apple ने पेश किया HomePod स्पीकर

    वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 में सोमवार को एप्पल ने दुनिया के सामने कई सारे नए प्रोडक्ट पेश किए। कॉन्फ्रेंस के दौरान एप्पल गूगल होम और अमेजॉन इको की टक्कर में सिरी के साथ होमपॉड (HomePod) स्पीकर लॉन्च किया।

    और पढ़ें...