Tata Sky Broadband जल्द लैंडलाइन सेवा करेगी लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 28 Mar 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Broadband Soon Launch Landline Service for Users Know All Details In Hindi
tata sky - फोटो : social media

    टाटा स्काई ब्रॉडबैंड (Tata Sky Broadband) जल्द लैंडलाइन सेवा लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस सर्विस को लेकर अपनी आधिकारिक साइट पर एक टीजर जारी किया है। इस टीजर के मुताबिक, लैंडलाइन सेवा जल्द शुरू होगी और ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस सेवा की लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है। आपको बता दें कि साल 2015 में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड की शुरुआत हुई थी और इसके बाद देखते-ही-देखते कंपनी के साथ लाखों यूजर्स जुड़ गए थे। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी कंपनियां अपने यूजर्स को लैंडलाइन की सेवा दे रही हैं।

    टाटा स्काई
    टाटा स्काई - फोटो : demo pic

    टाटा स्काई लैंडलाइन सेवा की कीमत

    टाटा स्काई ने अभी तक लैंडलाइन सेवा की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, कंपनी की तरफ से एक टीजर ही जारी किया गया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग देने की बात कही गई है।

    Tata Sky
    Tata Sky

    टाटा स्काई के ब्रॉडबैंड प्लान

    इस समय टाटा स्काई के तीन अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें यूजर्स को 25, 50 और 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिल रहा है। वहीं, 25 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान की कीमत 900 रुपये, 50 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान की कीमत 1,000 और 100 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान की कीमत 1,100 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें