जियो प्राइम यूजर्स को मिल रहे हैं ये बंपर फायदे, प्राइम मेंबरशिप लेने का भी है मौका, आपने देखा क्या?

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Jul 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio prime members get huge benefits, See here all plans
Jio

    रिलायंस जियो ने फरवरी महीने में जियो प्राइम मेंबरशिप लॉन्च करते हुए कहा था कि प्राइम मेंबर को पूरे 1 साल तक समय-समय पर दमदार ऑफर मिलेंगे। अब कंपनी ने अपने वादे को पूरा करते हुए प्राइम मेंबर के लिए नए प्लान जारी किए हैं जो नॉन प्राइम मेंबर को नहीं मिलेंगे। तो आइए देखते हैं प्री-पेड प्राइम मेंबर के लिए नए प्लान और इस समय प्राइम मेंबर लेने का तरीका।

    Jio
    Jio

    सबसे पहले आपको बता दें कि अगर अभी तक आपने प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है तो आप फिलहाल घाटे में हैं, लेकिन आपके पास अभी भी प्राइम मेंबरशिप लेने का मौका है। जियो के एक अधिकारी ने हमें नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि अभी भी आप 99 रुपये का रिचार्ज करा कर प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें जियो प्राइम के लिए नए प्लान।

    Jio
    Jio

    जियो का धन धना धन प्लान खत्म होने के बाद कंपनी ने पुराने प्लान के साथ दो नए प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि इन दो प्लान को भी कंपनी ने धन धना धन के नाम से पेश किया है। ये दो नए प्लान 349 रुपये और 399 रुपये के हैं। अगली स्लाइड में जानें इन प्लान्स के फायदे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें