जियो का धन धना धन ऑफर हुआ खत्म, जानें अब आगे का प्लान

रिलायंस जियो का समर सरप्राइज या धन धना धन ऑफर 30 जून को खत्म हो गया है। अभी तक जियो के प्राइम मेंबर्स को समर सरप्राइज के तहत फ्री सेवाएं मिल रही थीं। जियो प्राइम मेंबर्स को अभी तक 303 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर समर सरप्राइज के तहत हर महीने 28 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधाएं मिल रही थीं। तो आइए जानते हैं कि 30 जून को समर सरप्राइज प्लान खत्म होने के बाद अब आपको क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं और अपने बैलेंस कैसे चेक करें।

सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आपने समर सरप्राइज या धन धना प्लान लिया है तो आपकी फ्री सर्विस 30 जून के बाद खत्म हो गई है। अब आपने जो 303 या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराया था, उसके तहत आपको सेवाएं मिलेंगी। यानी आपको जियो की सेवाओं के लिए अगस्त में रिचार्ज कराना होगा। आगे जानें बैलेंस चेक करने का तरीका।

रिलायंस जियो प्लान चेक करने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं। पहला माय जियो ऐप और दूसरा jio.com। अगली स्लाइड में जानें जियो ऐप में कैसे करें प्लान चेक।