जियो के ग्राहकों को मिल सकता है बड़ा झटका, पूरा खेल इस समझौते के भरोसे

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Mon, 24 Dec 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rcom Jio Spectrum deal :Jio Users may face problem
Mukesh-Anil Ambani

    यदि आप भी एक रिलायंस जियो सिम कार्ड यूजर हैं और साथ ही आप बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सर्किल में हैं तो आपको लिए बड़ी खबर है, क्योंकि कंपनी की ओर से आपको तगड़ा झटका लगने वाला है। आपकी सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इंटरनेट की स्पीड तक कम हो सकती है। दरअसल यह पूरा मामला मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच एक करार पर टिका है।

    RCOM
    RCOM

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के ग्राहकों को यह असुविधा स्पेक्ट्रम के कारण होने वाली है। यदि जियो, रिलायंस कम्यूनिकेशन से स्पेक्ट्रम खरीदने में सफल रहती है तो मामला नहीं बिगड़ेगा लेकिन यदि वह असफल रही तो कई शहरों में जियो की सेवाएं बंद हो सकती हैं।

    Jio Giga Fiber
    Jio Giga Fiber

    दरअसल रिलायंस जियो इंफोकॉम प्रीमियम 800MHz बैंड में पांच यूनिट्स स्पेक्ट्रम के लिए रिलायंस कम्यूनिकेशन पर निर्भर है। यही स्पेक्ट्रम कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश 4G LTE के लिए जरूरी हैं और जियो के पास 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 4जी एयरवेव्स की 3.8 यूनिट्स हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें