गूगल, फेसबुक, ट्विटर के इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल

दुनिया की दिग्गज कंपनियों में नौकरी करने का शौक किसे नहीं होता और जब बात गूगल, फेसबुक, ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट की हो तो फिर तो कुछ कहना ही नहीं है। यदि आप भी उन लोंगो में से एक हैं जो ऐसी कंपनियों में काम करना चाहते हैं तो उन सवालों को भी जान लीजिए जो उन कंपनियों के इंटरव्यू में पूछे जाते हैं।

गूगल में एडमिनिस्ट्रेशन असिसटेंट के पोस्ट के लिए
सवाल-
यदि आपको पेंसिल का एक बॉक्स दिया जाता है तो आप उससे 10 कौन-कौन से काम कर सकते हैं। शर्त ये है कि पेंसिल जो काम होता है वह नहीं होनाा चाहिए।
गूगल में प्रोडक्ट मैनेजर
सवाल- जो लोग सुन नहीं सकते, उनके लिए आप एक फोन को कैसे डिजाइन करेंगे?

ट्विटर में रिक्रूटर के लिए
सवाल-
हम आपको क्यों सेलेक्ट नहीं करें ?
ट्विटर में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए
सवाल-
क्या यह बाइनरी ट्री खुद का मिरर है ?