जियो के साथ अन्य कंपनियों के भी हैं फ्री कॉलिंग और डाटा वाले प्लान

यदि आप रिलायंस जियो यूज कर रहे हैं तो अच्छी बात है लेकिन यदि आपका जियो के साथ जीने का नहीं कर रहा है तो आप अन्य कंपनियों के भी प्लान ले सकते हैं। दूसरे कंपनियों के साथ जीने का सबसे बड़ा फायदा उनका मजबूत नेटवर्क है तो चलिए देखते हैं जियो की टक्कर में क्या हैं अन्य कंपनियों के प्लान?

एयरटेल 244 रुपये का प्लान
एयरटेल के इस नए प्लान में आपको 70 दिनों तक 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा, लेकिन शर्त ये है कि आपके पास 4जी हैंडसेट और 4जी सिम कार्ड होना चाहिए। इसमें एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है।

एयरटेल 399 रुपये का प्लान
इस प्लान के तहत भी 70 दिनों की वैधता के साथ 70 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है। इसमें भी प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है। हालांकि यूजर्स के पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए।