OnePlus 6 vs Honor 10: जानें किसमें कितना है दम? जानें कीमत से लेकर सारे फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 18 May 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 6 vs Honor 10: Know price, features compared
OnePlus 6 vs Honor 10

    वनप्लस ने एक और जहां OnePlus 6 को पेश किया है, वहीं दूसरी ओर हॉनर ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 10 को बाजार में उतारा है। दोनों फोन भारत में उपलब्ध हैं। वनप्लस 6 और हॉनर 10 दोनों की कीमतें भी करीब एक-दूसरे के करीब ही हैं। अब सवाल यह है कि दोनों फोन एक-दूसरे से अलग कैसे हैं? तो आइए जानते हैं दोनों फोन के कीमत और फीचर्स के बारे में।

    OnePlus 6
    OnePlus 6

    फीचर्स की बात करें वनप्लस 6 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम मिलेगी, वहीं यह फोन 64 जीबी से लेकर 256 जीबी तक के स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    OnePlus 6
    OnePlus 6

    कैमरे की बात करें तो वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX519 और दूसरा 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376K है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे में स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, GPS/A-GPS,3.5mm का हेडफोन जैक और 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें