लॉन्चिंग से पहले यहां जानें Nokia 8 की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Tue, 21 Feb 2017 11:25 AM IST
nokia 8 listed online before launching know price and full specification
नोकिया 8 - फोटो : jd.com

    नोकिया के अपकमिंग एंड्रॉयड फोन नोकिया 8 को लॉन्चिंग से पहले से ही चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट jd.com पर लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट पर नोकिया 8 की एक इमेज भी लगाई गई है लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि यह तस्वीर असली या नकली।

    नोकिया 8
    नोकिया 8 - फोटो : Trusted Reviews

    वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नोकिया 8 में 2560×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 5.7 इंच का डिस्पले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।

    नोकिया 8
    नोकिया 8 - फोटो : rrbresult

    फोन में 24 मेगापिक्सल का रियर और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी 3000एमएएच या 3999एमएच हो सकती है।