Nokia 1 VS Lava Z50: कौन-सा एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है आपके काम का?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 29 Mar 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Nokia 1 VS Lava Z50: Which Androd Go smartphone is Best for You
Nokia 1 VS Lava Z50

    रिलायंस जियो के लॉन्चिंग के साथ ही भारत में 4जी स्मार्टफोन की मांग अचानक से बढ़ गई, लेकिन कई कंपनियां ज्यादा स्पेस के साथ 4जी सपोर्ट वाले बजट फोन बाजार में उतारने में विफल रहीं। उसके बाद गूगल ने कम स्टोरेज और रैम वाले स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का हल्का वर्जन एंड्रॉयड गो पेश किया। ओरियो का यह लाइट वर्जन 512 एमबी से 1 जीबी रैम तक के भी स्मार्टफोन में आसानी से काम करेगा और स्टोरेज की समस्या नहीं होगी। अब एंड्रॉयड ओरियो के साथ दो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आ गए हैं जिनमें नोकिया 1 और लावा जेड50 शामिल हैं। तो आइए जानते हैं दोनों फोन में से कौन आपके लिए बेहतर साबित होगा?

    Nokia 1
    Nokia 1

    सबसे पहले Nokia 1 की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड गो, 4.5 इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737M प्रोसेसर, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गूगल ने पहले से ही मैप्स गो, गूगल गो, यूट्यूब गो जैसे हल्के ऐप पेश किए हैं।

    nokia 1
    nokia 1

    वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का ऑडियो जैक और 2150mAh की बैटरी मिलेगी। इश फोन की कीमत 5,499 रुपये होगी और इसके साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। फोन की बिक्री अप्रैल से होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें