मोटो जी 5 प्लस Vs रेडमी नोट 5 प्रो Vs आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ जानें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 21 May 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Moto G5S Plus Vs Xiaomi Redmi Note 5 Pro Vs Asus Zenfone Max Pro
Moto G5S Plus Vs Xiaomi Redmi Note 5 Pro Vs Asus Zenfone Max Pro

    इस समय 15 हजार रुपये तक के रेंज में डुअल कैमरे वाले 3 स्मार्टफोन मार्केट में हैं जिनकी सबसे ज्यादा डिमांड है। शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत बढ़ने के बाद आसुस के जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और मोटो जी5एस प्लस की बिक्री बढ़ गई है। तो आइए जानते हैं ये तीनों फोन एक-दूसरे से अलग कैसे हैं और इनमें आपको क्या-क्या मिलने वाला है।

    Moto G5S Plus
    Moto G5S Plus

    मोटो जी5एस प्लस

    मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें दोनों कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी है। इसकी कीमत 13,999 रुपये हो गई है।

    Xiaomi RedMi Note 5 Pro
    Xiaomi RedMi Note 5 Pro

    रेडमी नोट 5 प्रो

    रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर है। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें