सैमसंग के इन 10 सस्ते स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट

सैमसंग के पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। मोबाइल बाजार में सैमसंग के कम कीमत से लेकर महंगे स्मार्टफोन भी हैं। सैमसंग के फोन की खासियत है कि कंपनी अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए समय-समय पर अपडेट जारी करते रहती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सैमसंग के 10 ऐसे स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलने वाला है। आइए देखते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7
इस फोन में 5.1 इंच की डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 32/64GB स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 है लेकिन इसको जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज
इस फोन में भी एंड्रॉयड मार्शमैलो है लेकिन इसे ओरियो का अपडेट मिलेगा। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 32/64 जीबी की स्टोरेज और 5.5 इंच की डिस्प्ले है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।