500 रुपए से कम में आते हैं ये पोस्टपेड मोबाइल प्लान, जानिए किस कंपनी का बेहतर

अगर आप पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स हैं और आपका हर महीने का बिल 500 रुपए या उससे ज्यादा आता है तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। आज हम एयरटेल और वोडाफोन से लेकर जियो तक, सभी बड़ी दिग्गज कंपनियों के 500 रुपए से कम वाले पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए और खुद तय कीजिए-

एयरटेल- 499 रुपए का प्लान
इस प्लान में एयरटेल 20 जीबी 3जी/4जी डेटा के साथ, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और नेशनल रोमिंग मिलती है। इसके अलावा लोकल-एसटडी कॉलिंग भी पूरी तरह से फ्री है। आम तौर पर इस तरह के प्लान में फिलहाल दूसरी कंपनियों 10 से 15GB डेटा देती हैं।

वोडाफोन- 499 रुपए का प्लान
वोडाफोन भी 499 रुपये के प्लान में 20 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रहा है। इसके अलावा रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग व आउटगोइंग और 100 मैसेज भी यूजर को दिए जाएंगे।