आप Instagram से कमा सकेंगे हजारों रुपये, बस करना होगा यह काम

भारत में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल किया जाता है। लोग इन प्लेटफॉर्म पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों पता है कि इंस्टाग्राम से पैसा भी कमाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उस तरीके के बारे में, जिससे लोग हजारों रुपये कमा सकेंगे...

अगर आपको भी इंस्टग्राम से पैसा कमाना है, तो इसके लिए आपके पास अधिक संख्या में फॉलोअर्स होने चाहिए। वैसे तो इंस्टाग्राम से पैसा कमाने के दो तरीके हैं, जिसमें पहला स्पॉन्सर पोस्ट क्रिएट और दूसरा एफिलिएट प्रोग्राम है।

आपके पास इंस्टाग्राम पर पांच हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो आप पोस्ट स्पॉनसर कर पैसा कमा सकेंगे। स्पॉनसर के लिए आपको ब्रांड के साथ जुड़ना होगा। इसके बाद प्रोडक्ट्स की वीडियो के साथ फोटो शेयर करनी पड़ेगी।