फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhatsApp के ये हिडन फीचर जानते हैं आप?

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Mar 2017 06:08 PM IST
Hidden feature of facebook instagram whatsapp and twitter
हिडन फीचर

    आप लोगों में से अधिकतर लोग आज किसी ना किसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप में से कुछ लोग हैं जो इनके मजेदार हिडन फीचर जानते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नहीं जानते हैं। चलिए आज आपको फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhatsApp के हिडन फीचर बताते हैं।

    हिडन फीचर
    हिडन फीचर - फोटो : WorldStart

    फेसबुक में दो मैसेज इनबॉक्स

    आमतौर पर हम फेसबुक के एक ही इनबॉक्स को देख पाते हैं लेकिन इसमें दो इनबॉक्स होते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि कोई फेसबुक पर आपका फ्रेंड नहीं है और वह आपको मैसेज भेजता है तो वह मैसेज दूसरे इनबॉक्स यानी मैसेज रिक्वेस्ट (message requests) में जाता है। इस मैसेज को हम बहुत ही कम ही देख पाते हैं। इसे देखने के लिए मैसेज के आइकॉन पर क्लिक करें। उसके साइड में ही आपको मैसेजर रिक्वेस्ट दिखेगा।

    हिडन फीचर
    हिडन फीचर

    WhatsApp सिक्योरिटी

    यदि आप चाहते हैं कि आपके दोस्त का व्हाट्सऐप अनइंस्टॉल या नए फोन में व्हाट्सऐप इंस्टॉल होते ही आपको खबर मिल जाए तो ऐप की सिक्योरिटी सेटिंग में जाएं और शो सिक्योरिटी नोटिफिकेशन को ऑन कर दें। इसका फायदा होगा कि आपको मालूम होगा कि आपके दोस्ता फोन उसी के पास है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें