मोदी सरकार दे रही है मौका, घर बैठे ऑनलाइन काम करके कमाएं पैसे, यह है तरीका

आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनकी टाइपिंग स्पीड शानदार होगी और उन्हें ऑनलाइन घर से काम भी का शौक भी होगा लेकिन टैलेंट होने के बावजूद वे अपनी कमाई नहीं कर पा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप जैसे लोगों को सरकार घर बैठे ऑनलाइन कमाने का मौका दे रही है और आप सरकार के लिए डाटा एंट्री जैसे काम करकेपैसे कमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

वैसे आप मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया के बारे में तो जानते ही होंगे लेकिन डिजिटाइज इंडिया के बारे में कम लोग जानते होंगे। इसका फायदा कैसे उठाया जाए इसकी जानकारी भी कईयों को नहीं है। तो आपको बता दे कि सरकार ने एक कैंपेन शुरू किया है जिसके तहत आप हर महीने 10 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। बस आपके लिए लैपटॉप, इंटरनेट और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

दरअसल सरकार इस कैंपेन के जरिए पुरानी फाइलों का डिजिटलीकरण करना चाहती है और इसके लिए सरकार लोगों को पैसे दे रही है। तो यदि आप भी सरकार की मदद करना चाहते हैं तो https://digitizeindia.gov.in/ पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें।