अब ट्विटर और फेसबुक पोस्ट का भी होगा इन्श्योरेंस

अगर आप सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ लिखते हैं या अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं, तो डरिए मत क्योंकि अब आपके द्वारा पोस्ट का बीमा हो जाएगा। बजाज आलियांस ने ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी बना ली है जो सोशल मीडिया पर की गई किसी भी एक्टिविटी से उठने वाली थर्ड पार्टी लायबिलिटी को कवर करेगी। क्योंकि फेसबुक और ट्वीटर पर की गई पोस्ट से कई लोग आहत हो जाते हैं और मानहानि का मुकदमा ठोक देते हैं । ऐसे में बजाज आलियांस की इंश्योरेंस पॉलिसी का फायदा अब आप उठा सकते हैं।

बजाज आलियांस जनरल इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर तपन सिंघल के मुताबिक, 'अगर सोशल मीडिया वेबसाइट पर की गई किसी पोस्ट या कन्वर्सेशन से आप पर कोई मुकदमा या मानहानि का दावा करता है तो ऐसी परिस्थिति में साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी प्रॉडक्ट पूरे हर्जाने को उठाएगी ।' इतना ही नहीं ये कंपनी डेटा चुराए जाने की स्थिति में भी कवर देगी । क्योंकि ऐसी शिकायतें अब आम सी हो गई है ।

कंपनी का कहना है कि जिस तरीके से इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है और ऑनलाइन खरीदारी या ट्रान्जैक्शन की जा रही है, उससे निजी जानकारियां सोशल मीडिया और ईकॉमर्स साइटों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं । इसलिए ऐसी स्थिति में व्यक्तिगत साइबर इंश्योरेंस फिशिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर स्टॉकिंग, उत्पीड़न और बैंक अकाउंट हैकिंग जैसे रिस्क पर कवर कंपनी देगी ।