BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर, कम हुई शानदार प्रीपेड प्लान की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 28 Mar 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
BSNL prepaid plans validity reduce know all about in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं झटका देते हुए 1,699 रुपये वाले प्लान की वैधता को कम कर दिया है। इसके साथ ही 186 रुपये, 187 रुपये, 98 रुपये, 99 रुपये और 319 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किए गए हैं। वहीं, कंपनी की तरफ से प्रीपेड प्लान में किए गए ये बदलाव 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्लान में हुआ बदलाव

    बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को पहले की तरह की 100 एसएमएस, 2 जीबी डाटा और कॉलिंग के लिए 250 मिनट मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी 60 दिन का लोकधुन कॉन्टेंट और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज और बीएसएनएल ट्यून्स की सब्सक्रिप्शन देगी। लेकिन बदलाव के बाद अब यूजर्स को इस पैक में 365 दिनों की बजाय 300 दिन की समय सीमा मिलेगी।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    इन प्रीपेड प्लान की वैधता हुई कम

    कंपनी ने 98 रुपये, 99 रुपये और 319 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर्स की वैधता को कम कर दिया है। अब यूजर्स को 98 रुपये वाले प्लान के साथ 22 दिनों की समय सीमा के साथ रोजाना 2 जीबी डाटा और इरॉज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगी। साथ ही कंपनी 99 रुपये वाले प्लान में 22 दिन की वैधता और 250 मिनट कॉलिंग के लिए देगी। वहीं, दूसरी तरफ 315 रुपये का रिचार्ज प्लान 250 मिनट कॉलिंग और 75 दिनों की समय सीमा के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें