Bladeless Ceiling Fan: बिना ब्लेड वाला पंखा आखिर हवा कैसे देता है? जानिए इस अनोखे सीलिंग फैन की पूरी तकनीक
सीलिंग फैन में ब्लेड न दिखें और फिर भी कमरे में तेज हवा मिले, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन ब्लेडलेस फैन इसी तकनीक पर काम करते हैं। जानिए ये कैसे काम करता है, इनके फायदे क्या हैं और इनकी मांग क्यों बढ़ रही है।

घर की डीप क्लीनिंग करते समय सबसे ज्यादा सिरदर्द अगर कोई चीज देती है, तो वह है सीलिंग फैन की पंखुड़ियों पर जमी काली धूल की मोटी परत। इसके अलावा, आज के शानदार इंटीरियर वाले कमरों में छत पर काफी जगह घेरने वाले पुराने डिजाइन के पंखे कई बार पूरे डेकोर का मजा किरकिरा कर देते हैं।
लेकिन सोचिए, अगर आपके कमरे में कोई पंखा नजर ही न आए और फिर भी आपको कोने-कोने में तेज, ठंडी हवा का झोंका महसूस हो? जी हां, तकनीक की दुनिया में तेजी से उभरते 'ब्लेडलेस सीलिंग फैन' (Bladeless Ceiling Fan) अब इस कल्पना को हकीकत में बदल रहे हैं। ये पंखे सिर्फ हवा ही नहीं देते, बल्कि आपके लाइफस्टाइल को एक प्रीमियम टच भी देते हैं। आइए, समझते हैं कि आखिर ये पंखे पुराने पंखों से कितने बेहतर हैं और ये काम कैसे करते हैं।

क्यों आम पंखों से कैसे आगे हैं ब्लेडलेस फैन?स्टाइलिश और मिनिमलिस्टिक लुक:
आज हर कोई चाहता है कि उसका घर मॉडर्न दिखे। ब्लेडलेस पंखे इस पैमाने पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। ये छत के साथ ऐसे ब्लेंड हो जाते हैं कि आसानी से नजर ही नहीं आते। इससे आपकी छत बड़ी दिखती है और कमरे को एक बेहद स्लीक, फ्यूचरिस्टिक और साफ-सुथरा लुक मिलता है।
सुरक्षा में नंबर वन:
जिन घरों में छोटे बच्चे या शरारती पालतू जानवर होते हैं, वहां घूमते हुए ब्लेड हमेशा एक अनजाना डर पैदा करते हैं। चूंकि इन पंखों में बाहर की तरफ कोई ब्लेड नहीं होता, इसलिए दुर्घटना की कोई गुंजाइश नहीं बचती।
मेंटेनेंस और सफाई की छुट्टी:
ब्लेड ही नहीं, तो उस पर धूल जमने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इन पंखों को बार-बार स्टूल लगाकर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे आपकी बहुत सारी मेहनत और समय बचता है।
लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स:
आज का जमाना स्मार्ट है और ये पंखे भी। इनमें आपको स्मार्ट होम इंटीग्रेशन, कस्टमाइज्ड एयरफ्लो कंट्रोल और एंबियंट लाइटिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें एक साधारण पंखे से कहीं ज्यादा बनाते हैं।

आखिर बिना ब्लेड के तूफानी हवा कैसे आती है?
अगर आप सोच रहे हैं कि बिना पंखुड़ियों के हवा कैसे आ सकती है, तो इसका जवाब इसके भीतर छिपी स्मार्ट इंजीनियरिंग में है। दरअसल, इन पंखों को 'ब्लेडलेस' जरूर कहा जाता है, लेकिन इसके ब्लेड बाहर लटकने के बजाय पंखे के अंदरूनी बेस में छिपे होते हैं।
इसके अंदर लगी एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर हवा को खींचने के लिए एक टरबाइन को घुमाती है। फिर उस हवा को एक गोलाकार रिंग से बेहद तेज प्रेशर के साथ बाहर की तरफ फेंका जाता है। यह पूरी प्रक्रिया विज्ञान के 'कोआंडा इफेक्ट' पर आधारित होती है। इस तकनीक में हवा किसी सतह से चिपक कर बहती है, जिससे हवा का बहाव बिखरने के बजाय एक सीधी, तेज और लगातार चलने वाली धार में बदल जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि हवा बिना किसी रुकावट के कमरे के कोने-कोने तक फैल जाती है।
- AI: एआई की रेस में दौड़ तो रहा है भारत, लेकिन 'ड्राइविंग सीट' पर सिर्फ 20% लोग! रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- BSNL के दो रिचार्ज प्लान में बदलाव: ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे तो ₹2,399 में 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
- Google Fitbit Air: गूगल का पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई बड़ी जानकारी
- ओरेकल में फिर छंटनी की तैयारी: इस साल पहले ही जा चुकी हैं 21 हजार नौकरियां; एआई पर अरबों डॉलर के खर्च का दबाव