बिल गेट्स आपको देंगे 35 लाख रुपये, बस फोन में करना होगा यह काम

बिल गेट्स को तो आप जानते ही होंगे, जी हां, हम माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की बात कर रहे हैं। बिल गेट्स आपको 35 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह पैसा आपको मुफ्त में नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए आपको बिल गेट्स का एक काम करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वैसे तो भारत स्मार्टफोन के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है लेकिन भारत में अभी भी करोड़ों लोग फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 50 करोड़ लोग फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स तो तेजी से अपने फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं लेकिन फीचर फोन वालों के लिए यह सुविधा नहीं है।

ऐसे में आपको फीचर फोन के लिए एक पेमेंट सिस्टम तैयार करना है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक फीचर फोन के जरिए *99# डायल करके बहुत कम यानी करीब पांच लाख ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, क्योंकि फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट करना आसान नहीं है।