नहीं कट रहा है समय, तो जरूर खेलें ये शानदार मोबाइल गेम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Jul 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
best mobile games 2020 android including PUBG Ludo King  and Carrom Pool
best mobile games - फोटो : amar ujala

    अगर आप भी घर में बोरियत महसूस कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। क्योंकि आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा और खास मोबाइल गेम की जानकारी देंगे, जिनको खेलकर आपकी बोरियत दूर हो जाएगी। तो आइए इन मोबाइल गेम पर डालते हैं एक नजर...

    pubg
    pubg

    PUBG

    पबजी गेम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने इस गेम को जमकर खेला है। अगर आप भी घर में बोरियत महसूस कर रहे हैं, तो आप इस गेम को खेल सकते हैं। इस गेम में आपको कई सारे मैप्स मिलेंगे, जिनमें आपको अपने आप को बचाते हुए अन्य प्लेयर्स को मारना होगा। साथ ही आपको इस गेम में कई गेमिंग मोड के साथ चैटिंग का विकल्प भी मिलेगा।

    carrom
    carrom - फोटो : PLAY STORE

    Carrom Pool

    अगर आप Carrom गेम के शौकीन है, तो यह गेम आपकी पहली पसंद बन सकता है। इस गेम को भी आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकते है। इसके साथ ही यह गेम ऑफलाइन मोड को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप बिना इंटरनेट के भी यह गेम खेल पाएंगे। इसके अलावा आपको इस गेम में रिवार्ड भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें