क्या जानते हैं आप, छिपा कैमरा खोजने का सबसे आसान तरीका!

आजकल हर जगह कैमरा पहुंच गए हैं। शायद ही कोई ऐसी जगह बची हो जहां आप पर कैमरे की नज़र नहीं हो। कई जगह कैमरे के बारे में लिखा होता है लेकिन कई जगह छिपे हुए कैमरे लगे होते हैं जो चुपचाप सभी लोगों पर नजर रखते हैं। कभी ऐसा भी हो सकता है कि कोई आप पर कैमरे के साथ नजर रख रहा हो। जाने अनजाने में आपकी किसी भी हरकत को गलत समझा जा सकता है।

बढ़िया बात ये है कि स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करके आप ये पता कर सकते हैं कि क्या आपके आसपास कोई छिपा हुआ कैमरा तो नहीं है। अगर कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो, तो उसका भी पता लगाया जा सकता है। अपने स्मार्टफ़ोन के हार्डवेयर की मदद से आप इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड को पहचान कर सकते हैं। बस एक ऐप डाउनलोड कर लीजिये और आप जिस भी जगह हैं, वहां पर अपने स्मार्टफ़ोन को साथ लेकर एक बार थोड़ा घूम लीजिये। अगर आपके ऐप पर आपको उसका सिग्नल मिलता है तो उसका मतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कहीं छिपा कर रखा गया है।

गूगल प्ले स्टोर से आप हिडन कैमरा डिटेक्टर नाम का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार ऐप आपके स्मार्टफोन पर काम कर रहा हो, उसके बाद छिपे कैमरे के रेडिएशन को पकड़ कर स्मार्टफ़ोन उसके बारे में पता कर सकता है। ऐसा होने पर आपकी स्क्रीन पर एक लाल रंग का निशान दिखाई देगा।