Asus ने लॉन्च किया 4G LTE टैबलेट, बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर
विज्ञापन

असूस ने 4G LTE सपोर्ट के साथ नया टैबलेट जेनपैड 3एस 10 लॉन्च किया है। इसका प्रोसेसर और बैटरी दोनों बेहतरीन हैं। इसमें 7800 mAh की बैटरी लगी है। जो कि इसे करीब 16 घंटे का बैकअप देती है।

नए टैबलेट में 1.8GHz का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 हेक्साकोर प्रोसेसर लगा है। जो की 4GB रैम के साथ काम करता है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

इसके साथ असूस लाइफटाइम 5GB क्लाउड स्टोरेज मुफ्त दे रही है। वहीं, गूगल ड्राइव पर 2 साल के लिए 100GB स्टोरेज मिलेगी।
विज्ञापन