एंड्रायड यूजर को हैक कर रहा है चीनी वायरस, ये रहा बचने का तरीका

एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट्स यूजर्स सावधान हो जाएं क्योंकि आपका फोन या टैबलेट्स वायरस का शिकार हो सकता है। चीनी सिक्योरिटी फर्म चीता मोबाइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वायरस मैलवेयर एंड्रॉयड डिवाइस के लिए खतरा बना है।

एंटी वायरस फर्म द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट्स में घोस्ट पुश नाम का एक मैलवेयर पाया गया है, जो हर दिन 10 हजार नए डिवाइस में पहुंच कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिस डिवाइस में ये पाया गया है उनमें से 50 फीसदी भारत के ही हैं।

कैसे काम करता है यह मैलवेयर
SDK फाइल या वेबसाइट के जरिए सबसे पहले ये मैलवेयर आपके फोन में आएगा और आपके मोबाइल का फुल एक्सेस हासिल कर लेगा।
हैरानी की बात यह है कि अपने ही मोबाइल का फुल एक्सेस आपके अपने पास भी नहीं होता है और इसे मोबाइल रूट कर के ही हासिल किया जा सकता है। यह मैलवेयर आपकी परमिशन के बिना कुछ एप जैसे 'Time Service' या 'Monkey Test' एप इंस्टॉल करेगा।
इस मैलवेयर के आते ही आपका स्मार्टफोन स्लो हो जाएगा और बैट्री भी जल्दी डिस्चार्ज होगी। चूंकि इस मैलवेयर ने आपके फोन का रूट एक्सेस हासिल कर लिया है इसकी वजह से तो आपके स्मार्टफोन को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।