लॉकडाउन में घर बैठे फ्री में कर सकते हैं ये कोडिंग कोर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 May 2020 08:54 PM IST
6 free online courses that will help you learn coding while Lockdown
coding language - फोटो : Pixabay

    लॉकडाउन के कारण दुनियाभर के स्कूल और कॉलेज बंद हैं। तमाम क्लासेज और कोचिंग सेंटर्स ऑनलाइन चल रहे हैं। लॉकडाउन में क्लासेज के अलावा कुछ और सीख सकते हैं। जैसे किसी शानदार फोटो के पीछे एक फोटोग्राफर का कमाल होता है, वैसे ही इंटरनेट पर मौजूद एक-एक शब्द के पीछे एक डेवलपर्स (कोडर) होता है। चलिए हम आपको कोडिंग कोर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप फ्री में कर सकते हैं।

    html
    html - फोटो : Pixabay

    HTML5

    HTML5 को वेब का सबसे स्टैंडर्ड लैंग्वेज माना गया है। आमतौर पर HTML5 का कोर्स छह सप्ताह का होता है। एचटीएमएल5 लैंग्वेज ही मोबाइल फोन, गेमिंग कंसोल, ऑटोमोबाइल डैशबोर्ड और कंप्यूटर आदि में इस्तेमाल होता है। इस लैंग्वेज को सीखने के बाद आप वेबसाइट और एप को काफी हद तक डिजाइन कर सकते हैं।

    CS50
    CS50 - फोटो : social media

    CS50

    यदि आपको कंप्यूटर साइंस और कोडिंग के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है तो यह कोर्स आपके लिए है। इस कोर्स की मदद से आपको कोडिंग और कंप्यूटर साइंस के बारे में बेसिक जानकारी हो जाएगी। यह 12 सप्ताह का कोर्स होता है। इसमें आप कोडिंग लैंग्वेज जैसे सी, पाइथन, एसक्यूएल, जावास्क्रिप्ट प्लस सीएसएस और एचटीएमएल से काफी हद तक परिचित हो जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें