एआई की रेस हुई तेज: छह हफ्तों में गूगल, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और मेटा ने उतारे 12 बड़े मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट
सार
- 7 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 के बीच गूगल, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और मेटा ने मिलकर कुल 12 एआई मॉडल्स लॉन्च किए हैं।
- इसके साथ ही 2026 में इन चारों कंपनियों के कुल मॉडल्स की संख्या 44 तक पहुंच गई है।
- 2026 में सबसे ज्यादा एआई मॉडल लॉन्च करने के मामले में OpenAI पहले नंबर पर है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी टेक कंपनियों के बीच सबसे आगे निकलने की होड़ अब और तेज हो गई है। 7 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 के बीच यानी महज छह हफ्तों में Google, OpenAI, Anthropic और Meta ने कुल 12 बड़े प्रोपराइटरी एआई मॉडल्स बाजार में उतारे हैं। इनमें जटिल समस्याओं को सुलझाने वाले फ्लैगशिप रीजनिंग सिस्टम से लेकर कोडिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए बने हल्के मॉडल्स तक शामिल हैं।
इन ताजा लॉन्च के साथ ही साल 2026 में इन चारों दिग्गज कंपनियों द्वारा जारी किए गए कुल प्रमुख मॉडल्स की संख्या 44 हो गई है। इसमें ओपनएआई 14 मॉडल्स के साथ सबसे आगे है, जबकि एंथ्रोपिक ने 12, गूगल ने 11 और मेटा ने 7 मॉडल्स पेश किए हैं।

1. 6 हफ्तों में गूगल ने पेश किए चार नए एआई मॉडल
- बीते छह हफ्तों में गूगल ने सबसे ज्यादा नए एआई मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने अपनी जेमिनी 4 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें जेमिनी 4 आर्गन, कार्बन, हाइड्रोजन और नियोन शामिल है।
- इससे पहले गूगल ने 2026 में जेमिनी सीरीज के कई दूसरे मॉडल भी पेश किए थे। इनमें Gemini 3.1 Pro, Gemini 3.1 Flash-Lite, Gemini 3.5 Flash, Gemini 3.6 Flash, Gemini 3.5 Flash-Lite, Gemini 3.7 Flash और Gemini 3.8 Flash शामिल हैं।
- कंपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से एआई मॉडल तैयार कर रही है। यही वजह है कि गूगल लगातार अपने फ्लैगशिप मॉडल के साथ हल्के और तेज मॉडल भी पेश कर रहा है।

2. OpenAI: GPT-6.2 एस्ट्रा और सोल की एंट्री
- 2026 में सबसे ज्यादा एआई मॉडल लॉन्च करने के मामले में OpenAI पहले नंबर पर है। कंपनी इस साल अब तक कुल 14 मॉडल पेश कर चुकी है। पिछले छह हफ्तों में OpenAI ने तीन नए मॉडल भी लॉन्च किए हैं। इनमें GPT-6.1 Terra, GPT-6.2 Astra और GPT-6.2 Sol जैसे मॉडल शामिल हैं।
- इससे पहले OpenAI ने फरवरी में GPT-5.3-Codex लॉन्च किया था। इसके बाद मार्च में GPT-5.4 Thinking और GPT-5.4 mini पेश किए गए। अप्रैल में GPT-5.5 आया, जबकि जुलाई में GPT-5.6 के Sol, Terra और Luna वेरिएंट लॉन्च हुए।
- सितंबर में कंपनी ने GPT-6 Astra, GPT-6 Sol, GPT-6 Luna और GPT-6.1 Sol भी पेश किए थे। अब GPT-6.2 सीरीज के साथ OpenAI ने अपने AI मॉडल पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाया है।
और पढ़ें...
- GTA 6 का क्रेज: संसद से दूर गेमिंग के मूड में दिखे राघव चड्ढा, आधी रात किया काउंटडाउन का इंतजार, देखें वीडियो
- सैमसंग वन यूआई 9.5 बीटा रोलआउट: एप लॉक, कैमरा और हेल्थ एप में हुए बड़े बदलाव, जानें 5 नए फीचर्स
- DND: 83% मोबाइल नंबरों पर अब भी एक्टिव नहीं है TRAI की यह खास सर्विस, स्पैम कॉल्स से बचने के लिए ऐसे करें चालू
- Wi-Fi 7 vs Wi-Fi 6: नई टेक्नोलॉजी में क्या है खास, क्या नया राउटर खरीदते ही बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड? जानें