WhatsApp इन स्मार्टफोन पर नहीं करेगा काम, यह है आखिरी तारीख

सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सऐप ने सपोर्ट ना करने वाले मोबाइल की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में उन स्मार्टफोन के नाम हैं जिनपर 31 दिसंबर 2018 के बाद व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। तो आइए देखते हैं लिस्ट।

Nokia S40
WhatsApp 31 दिसंबर 2018 के बाद Nokia के एस सीरीज के फोन पर काम नहीं करेगा। इसके अलावा नोकिया आशा फोन पर भी व्हाट्सऐप नहीं चलेगा।

एंड्रॉयड वर्जन 2.3.3 से नीचे
एंड्रॉयड के 2.3.3 वर्जन पर व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। कंपनी ने इसकेे लिए अपडेट जारी करना बंद कर दिया है। बता दें कि एंड्रॉयड 2.1 का नाम एक्लेयर और 2.2 का नाम फ्रायो था।