ट्विटर ने बदली प्राइवेसी पॉलिसी, अपने अकाउंट में फटाफट करें ये बदलाव

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में अहम बदलाव किए हैं। नए अपडेट के बाद ट्विटर आपकी प्रत्येक हरकत पर नजर रखेगा और आपके डाटा को इकट्ठा करेगा। इस डाटा को बाद में एडवरटाइजर के साथ शेयर किया जाएगा जिसका इस्तेमाल मार्केटिंग में होगा। ट्विटर की नई प्राइवेसी पॉलिसी 18 जून से लागू हो रही है, हालांकि ट्विटर ने यूजर्स को प्राइवेसी में बदलाव करने का भी विकल्प दिया है।

क्या है ट्विटर की नई प्राइवेसी पॉलिसी ?
नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत ट्विटर यूजर्स के डाटा और उसकी एक्टिविटी को एडवरटाइजर के साथ शेयर करेगा और इस डाटा का इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए होगा। जैसे- अगर आप किसी वेबसाइट या वेबपेज पर जाते हैं तो ट्विटर इस डाटा को स्टोर करेगा। यानी दूसरे शब्दों में कहें तो ट्विटर आपको ट्रैक करेगा। वैसे ट्विटर यूजर्स के डाटा को अभी भी 10 दिन तक स्टोर तक कर रहा है लेकिन 18 जून से वह 30 दिनों तक डाटा को स्टोर करेगा।

विज्ञापन के जरिए अपने मुनाफा बढ़ाने के लिए ट्विटर ने लिया फैसला
दरअसल हाल के दिनों में ट्विटर को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। खबर यहां तक थी कि ट्विटर बिकने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्विटर ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए फेसबुक और गूगल का विज्ञापन वाला तरीका अपना रहा है। यानी ट्विटर भी आपको विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाएगा, इसलिए अब वह यूजर्स की एक्टिविटी पर नजर रखेगा।